IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 22 दिसंबर 2022 से खेला जाएगा। यह मुकाबला ढाका में खेला जाना है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के बाद भारत (IND v BAN) यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। वहीं टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के पास कोच राहुल द्रविड़ को पछाड़ने का सुनहरा मौका है।
और पढ़िए – BBL 2022: Asif Ali ने मचा दिया गदर, 13 गेंदों में कूट डाले 41 रन, देखें वीडियो
राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे पुजारा, बस करना होगा ये काम
भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में दमदार फॉर्म दिखाया था और एक शतक भी जड़ा था। अगर वे इसी फॉर्म को जारी रखते हैं और दूसरे मैच में 124 रन और बना लेते हैं तो वे बांग्लादेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में कोच राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उनका ये रिकॉर्ड अभी टूटने नहीं वाला है। इस लिस्ट में दूसरे भारतीय पूर्व कप्तान और वर्तमान में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ ने 10 पारियों में 560 रन बनाए हैं। उनके पीछे चेतेश्वर पुजारा हैं, जो इस सीरीज में खेल रहे हैं। पुजारा के नाम अभी खेली 6 पारियों में 438 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर पुजारा कुल 123 रन बनाते हैं तो वह द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे।
कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है।
किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत और बांग्लादेश का टेस्ट मैच लाइव?
भारत और बांग्लादेश का दूसरा टेस्ट मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
34 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
55 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines