IND vs BAN: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से मात खाने के बाद भारतीय टीम तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। दोनों के बीच पहला वनडे मैच 4 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस की और बांग्लादेश की टीम और उनके फैंस की खूब तारीफ की।
बांग्लादेश के सामने हमें आसानी से जीत नहीं मिली
प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार द्वारा बांग्लादेश को कमजोर मानने पर पूछे गए सवाल पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि ‘हालिया 6-8 सालों में दोनों देशों के बीच रोचक प्रतिद्वंद्वी रही है। बांग्लादेश अब एक अलग और चुनौतीपूर्ण टीम में तब्दील हो चुकी है। हमें उसके खिलाफ आसानी से जीत नहीं मिली। टी20 विश्व कप में भी खेला गया मुकाबला नजदीकी रहा था और यह सीरीज भी आसान होने नहीं जा रही है।
और पढ़िए- IND vs BAN: ‘हम इसे कैसे हारे ?’ भारतीय टीम की हार से पूर्व क्रिकेटर हुए हैरान, कह दी ये बड़ी बात
बांग्लादेश में नहीं मिलता भारतीय फैंस का सपोर्ट
वहीं इस प्रेस कांफ्रेंस में रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के फैंस की भी तारीफ की और कहा कि वे अपनी टीम को भरपूर रुप से सपोर्ट करते हैं हम दुनिया भर में जहां भी जाते हैं हमें भारतीय फैंस का सपोर्ट मिलता है लेकिन बांग्लादेश में वहां के फैंस हावी हो जाते हैं और अपनी टीम के लिए जमकर चियर करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बांग्लादेश को हराना चुनौतीपूर्ण होगा।
भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद
और पढ़िए- IND vs BAN: ‘टीम ने मुझे विकेटकीपिंग के लिए तैयार रहने को कहा है’ मैच के बाद KL Rahul ने किया बड़ा खुलासा
IND vs BAN Series Schedule: ये है शेड्यूल
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले 4, 7 और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से जबकि दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा। रोहित शर्मा दोनों सीरीज में टीम इंडिया की अगुआई करेंगे।
और पढ़िए- खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines