IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली तीन मैच की सीरीज का पहला मुकाबला आज ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में जहां एक तरफ भारतीय टीम के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम में भी कुछ नए चेहरे नजर आने वाले हैं। इस मैच के शुरू होने से पहले धाका का मौसम भी जान लेना बेहद जरुरी है।
Dhaka live weather update: क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?
भारत और बांग्लादेश की टीमें ढाका के मीरपुर रोड स्थित शेर ए बांग्ला स्टेडियम में टकराएंगी। इस मुकाबले में बारिश की भविष्यवाणी नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। मीरपुर में ठंडा मौसम होगा। इसलिए ओस अहम भूमिका निभा सकती है।मैच वाले दिन यहां का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: Abdullah Shafique ने रचा इतिहास…महज 8 टेस्ट खेलकर सईद अनवर समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा
IND vs BAN Head to Head in ODI
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के वनडे में कुल 35 बार आमने सामने हुई (जिन मैचों के नतीजे आए)। इसमें भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। 30 बार भारतीय क्रिकेट टीम ने बाजी मारी जबकि सिर्फ 5 वनडे में बांग्लादेश ने भारत को हराया है। भारतीय टीम 4 बार बांग्लादेश में सीरीज खेलने गई है जिसमें से उसे तीन बार जीत हासिल हुई है।
भारत वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शाहबाज़ अहमद, केएल राहुल, ऋषभ पंत, इशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन
बांग्लादेश वनडे टीम: यासिर अली, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, अफीफ हुसैन, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, नुरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद, हसन महमूद , एबादोत हुसैन, नासुम अहमद
और पढ़िए – Pak vs Eng: पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने डेब्यू मैच में ही बनाया शर्मनाक Record, टूट गया 113 साल पुराना रिकॉर्ड
कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को सोनी लिव (Sony Liv) ऐप पर देखा जा सकता है.
किस चैनल पर देखा जा सकता है भारत और बांग्लादेश का पहला वनडे मैच लाइव?
भारत और बांग्लादेश का पहला वनडे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर अलग अलग भाषाओं में देखा जा सकता है. सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एचडी (हिंदी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एचडी (तमिल और तेलुगु), सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी (अंग्रेजी) पर मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
47 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines