IND vs BAN: टीम इंडिया के लिए तूफानी गेंदबाज ने किया डेब्यू...गेंद से बरपाता है कहर...रोहित ने दिया कैप
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN 1st odi Kuldeep Sen made his ODI debut for Team India
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN 1st odi Kuldeep Sen made his ODI debut for Team India
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज से पहले वनडे सीरीज शुरु हो गई है। पहला मैच ढाका के शेरे बांगला स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को इंप्रेस करने वाले कुलदीप ने डेब्यू किया है।
कुलदीप सेन की रफ्तार अच्छी है, वह 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से लगातार गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से प्रभावशाली प्रदर्शन कर सलेक्टर्स को प्रभावित किया था।
और पढ़िए – PAK vs ENG: Abdullah Shafique ने रचा इतिहास…महज 8 टेस्ट खेलकर सईद अनवर समेत इन दिग्गजों को पछाड़ा
ददरअसल, कुलदीप सेन के लिए इस सीरीज में डेब्यू कर पाना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन मैच से एक दिन पहले मोहम्मद शमी चोटिल हो गए और कुलदीप के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुल गए। कुलदीप सेन को टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें कैप देकर टीम के लिए डेब्यू करवाया।
A dream come true for Kuldeep Sen 🥹🇮🇳
Sending out best wishes to the speedster 🙌#KuldeepSen #TeamIndia #BANvIND https://t.co/hV2TFxDVKt
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) December 4, 2022
कुलदीप सेन मध्यप्रदेश के रीवा जिले में जन्मे थे। उन्हें रीवांचल एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। उनके पास गेंद को अंदर और बाहर ले जाने की भी क्षमता है।
कुलदीप सेन ने आईपीएल 2022 में कमाल किया था। वह राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेले थे। कुलदीप ने आईपीएल 2022 के 7 मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए थे।
लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: