IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है। भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार फिर से टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली पर होगी जिसके लिए वे नागपुर पहुंच गए हैं और जमकर वर्कआउट करना शुरू कर दिया है।
कोहली ने जिम में जमकर बहाया पसीना
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को उनकी फिटनेस के लिए हर तरफ जाना जाता है। कोहली 34 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी फिटनेस के मामले में वे युवाओं को भी पीछे छोड़ देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बेहद अहम है ऐसे में कोहली ने नागपुर पहुंचते ही सीधे जिम का रुख किया और तैयारी शुरू कर दी। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इसमें ये साफ देखा जा सकता है कि कैसे वे पहले स्कवॉट मारते हैं फिर जंप भी मारते हैं इसके साथ वे डंबल भी उठाते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, विराट-पुजारा के साथ जडेजा ने भी की बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर बोलता है कोहली का बल्ला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पिछले 3 साल से कोई शतक नहीं जड़ सके हैं। विराट इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं और उनके रिकॉर्ड को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि वे अपने शतक का सूखा इस सीरीज में ही खत्म कर देंगे। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 20 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 36 पारियों में 48.05 की औसत से कुल 1682 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 7 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं वहीं उनका सबसे बड़ा स्कोर 169 का रहा है।
और पढ़िए – ‘इस मामले में भारत का कोई मुकबला नहीं कर सकता’…इमरान ताहिर ने दिया ये बड़ा बयान
IND vs AUS Test Schedule: ये है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
-पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी, वीसीए स्टेडियम, नागपुर
– दूसरा टेस्ट,17-21 फरवरी, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली,
-तीसरा टेस्ट, 1-5 मार्च, एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला,
– चौथा टेस्ट,9-13 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
13 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
14 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
15 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines