IND vs AUS: ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए प्रैक्टिस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया। भारत ने इस मैच में न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी की, बल्कि बेहतरीन फील्डिंग से भी कई खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। विराट कोहली ने फील्डिंग में कमाल दिखाया। उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा और एक जबरदस्त रन आउट भी किया। इस रन आउट के दौरान 33 साल की उम्र में भी कोहली ने मैदान में जो चुस्ती-फुर्ती दिखाई वह शानदार थी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 19वें ओवर तक पांच विकेट गंवाकर 171 रन बना लिए थे। क्रीज पर एरॉन फिंच और टिम डेविड थे। हर्षल पटेल ने फिंच को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर जोश इंगलिस और टिम डेविड ने रन लेने की कोशिश की।
19वें ओवर में विराट ने मारा सटीक थ्रो
जब डेविड ने रन लेने की कोशिश की तो विराट ने सटीक थ्रो से उन्हें पवेलियन भेज दिया। दरअसल, डेविड 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रन लेने के लिए दौड़। तभी प्वाइंट पर लगे विराट गेंद की तरफ तेजी से झपटे और हवा में उड़ते हुए थ्रो किया, जो सीधा विकेट पर लगा। तब तक डेविड क्रीज तक नहीं पहुंच पाए थे। लिहाजा उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।
अभी पढ़ें – T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में तूफान से टकराया बवंडर; मोहम्मद शमी से बोले शाहीन अफरीदी- आपको देख…
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए मुकाबले में भारत ने 186 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 180 के स्कोर पर ही समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
1 hr agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines