India vs Australia Final U19 World Cup 2024: भारतीय टीम ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका को हराकर अंडर 19 वर्ल्ड कप में 9वीं बार फाइनल में जगह बना ली थी। अब गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से मात दी। अब 11 फरवरी रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कुछ ही महीने पहले सीनियर टीमों के वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था। वहां टीम इंडिया के फैंस के सपने टूटे थे लेकिन यहां युवा शेर सीनियर्स की हार का बदला लेने उतरेंगे। भारत ने इससे पहेल पांच अंडर 19 वर्ल्ड कप के खिताब जीते हैं।
पाकिस्तान के हाथ लगी निराशा
पूरे टूर्नामेंट में लगभग पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था। सुपर 6 के आखिरी और अहम मुकाबले में टीम बांग्लादेश से हारते-हारते बची थी। वहीं अब सेमीफाइनल में भी आखिरी तक जंग लड़ने के बाद एक विकेट से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच गंवा दिया। इस मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 179 पर ढेर हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैच जरूर जीता लेकिन उसके 9 विकेट गिर गए थे।
पाकिस्तान के लिए अली रजा ने 4 विकेट लेकर टीम के लिए काफी लड़ाई की लेकिन उसके बावजूद टीम एक विकेट से हार गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत में हीरो रहे गेंदबाज टॉम स्ट्रेकर जिन्होंने 6 विकेट झटके थे। बल्लेबाजी में ओपनर हैरी डिक्सन के 50 रन और ओलिवर पीक के 49 रन की बदौलत टीम ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। अंत में रैफ मैकमिलन की 19 रनों की नाबाद पारी छोटी जरूर थी लेकिन टीम के लिए काफी बड़ी साबित हुई।
2012 में उन्मुक्त चंद ने दिलाई थी जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2012 का फाइनल खेला गया था। भारतीय टीम ने उन्मुक्त चंद के शतक की बदौलत वर्ल्ड कप जीता था। अब 12 साल बाद फिर दोनों टीमें आमने-सामने हैं। देखना होगा कि क्या उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस खिताब को छठी बार जीत पाती है या नहीं।
फाइनल मुकाबला अब 11 फरवरी रविवार को बेनोनी में होगा। इसी मैदान पर दोनों सेमीफाइनल मुकाबले भी खेले गए थे। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगी। भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। भारत ने ग्रुप स्टेज, सुपर 6 और सेमीफाइनल सहित सभी मैच जीते हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया को हार एक भी नहीं मिली लेकिन उसका एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।
यह भी पढ़ें- क्रिस गेल की टी20 टूर्नामेंट में वापसी, आईवीपीएल 2024 में बिखेरेंगे जलवा
यह भी पढ़ें- Andre Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने किया रिटायरमेंट का ऐलान! बड़े टूर्नामेंट के बाद लेंगे विदाई
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
28 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
49 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
2 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines