---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Andre Russell Retirement: आंद्रे रसेल ने किया रिटायरमेंट का ऐलान! बड़े टूर्नामेंट के बाद लेंगे विदाई

Andre Russell Retirement News: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने एक बड़े टूर्नामेंट के बाद रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है।

---विज्ञापन---

Andre Russell Retirement News: वेस्टइंडीज के आतिशी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो से खास बातचीत करते हुए बड़ा ऐलान किया है। रसेल ने बताया कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे। यानी उनके देश में होने वाले आगामी टूर्नामेंट में अगर उन्हें चुना जाता है तो उसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ले लेंगे। यह टूर्नामेंट 1 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, उन्होंने एक ऐलान यह भी किया है कि अगर कोच या मैनेजमेंट चाहेगा तो वह अपने रिटायरमेंट से भी लौट आएंगे।

क्या बोले आंद्रे रसेल?

आंद्रे रसेल ने क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा,’मेरे पास अभी भी बहुत कुछ बाकी है। लेकिन आपको पता है कि कोच के साथ चर्चा करने के बाद मैंने उन्हें बता दिया है कि, वर्ल्ड कप के बाद मैं इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा। लेकिन अगर उन्हें मेरी जरूरत पड़ी तो मैं रिटायरमेंट से वापस आ जाऊंगा।’ रसेल मौजूदा वेस्टइंडीज के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वह आईपीएल 2024 में भी अपनी फ्रेंचाइजी केकेआर के लिए जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि आंद्रे रसेल को हाल ही में वेस्टइंडीज की टी20 टीम में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चुना गया है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2021 में वेस्टइंडीज के लिए खेले थे। उसके बाद दो साल बाद 2023 में उन्हें खेलते देखा गया। फिर 2024 में अब वह टीम के साथ नजर आने वाले हैं। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका जलवा देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

आंद्रे रसेल का कैसा रहा करियर?

रसेल के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कुल 72 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 846 रन और 46 विकेट दर्ज हैं। सबसे खास है उनका स्ट्राइक रेट जो 157 से ऊपक का है। रसेल ने आईपीएल में भी टीम के लिए 112 मुकाबले खेले हैं और उनके नाम 2262 रन और 96 विकेट दर्ज हैं। आंद्रे रसेल आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में दिसंबर 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ दिखे थे। वहीं 56 वनडे इंटरनेशनल खेलने वाले आंद्रे रसेल 2019 के बाद से टीम से बाहर हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Team India Schedule: जिम्बाब्वे समेत कुल 5 टीमों के खिलाफ सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, जानें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- क्रिस गेल की टी20 टूर्नामेंट में वापसी, आईवीपीएल 2024 में बिखेरेंगे जलवा

First published on: Feb 08, 2024 09:15 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola