IND vs AUS U19 World Cup Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेनोनी में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यूज वाइबगेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही और राज लिंबानी ने शून्य पर ही ओपनर सैम कोन्सटास को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद हैरी डिक्सन ने 42 और कप्तान ह्यूज वाइबगेन ने 48 रन बनाकर पारी को संभाला। फिर नमन तिवारी 21वें ओवर में अपना दूसरा स्पेल लेकर आए। उन्होंने दोनों सेट बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर
पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 253 रन बनाए और यह अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इंग्लैंड ने 1998 के फाइनल में 242 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड ने उसी वर्ल्ड कप फाइनल में 241 रन बनाए थे और मैच गंवाया था। 2004 में पाकिस्तान ने 230 रन बनाए थे और भारत ने 2012 अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में 227 रन बनाकर टूर्नामेंट जीता था।
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ाई और धीमी पड़ गई। हरजस सिंह ने 64 गेंदों पर 55 रन जरूर बनाए लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। सौमी पांडे ने उनका विकेट झटका और एक अंडर 19 वर्ल्ड कप एडीशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। फिर राज लिंबानी ने अपना जलवा दिखाया और रियान हिक्स व चार्ली एंडरसन का विकेट झटका। बल्ले से 300 रन से ज्यादा का आंकड़ा पार करने वाले मुशीर खान ने भी एक विकेट अपने नाम किया और रैफ मैकमिलन को अपनी ही गेंदबाजी में कैच कर वापस पवेलियन भेजा।
भारत को मिला 254 का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। भारत को अब जीत के लिए 254 रन का लक्ष्य मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने 242 रन बनाकर ही अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना लिया था। अंत में ओलिवर पीक के 43 गेंद पर नाबाद 46 रन की बदौलत स्कोर 250 पार पहुंचा। अगर मौजूदा क्रिकेट के हाल को देखें तो यह स्कोर कुछ खास नहीं है लेकिन अंडर 19 के रिकॉर्ड के हिसाब से यह बड़ा स्कोर है। अगर भारत को अपना छठा अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना हो तो उसे इस आंकड़े को पार करना होगा।
इस पारी में भारत के लिए सभी गेंदबाजों ने कमाल किया। राज लिम्बानी 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लेते हुए बेस्ट गेंदबाज बने। वहीं नमन तिवारी थोड़े महंगे जरूर रहे लेकिन उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सौमी पांडे और मुशीर खान को 1-1 सफलता मिलीं। भारत ने इससे पहले पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। यहां अगर भारत जीता तो फाइनल में तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को मात देगा। इससे पहले 2012 और 2018 के फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था।
यह भी पढ़ें- Glenn Maxwell Century: ग्लेन मैक्सवेल ने ठोका 5वां टी20 शतक, रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया बराबर
यह भी पढ़ें- IPL 2024 : धोनी एंड कंपनी इस दिन शुरू करेगी अभ्यास सत्र, छठी बार खिताब जीतने पर होंगी निगाहें
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
43 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines