IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी। इस सीरीज में विराट कोहली पर सबकी निगाहें होंगी। वह टीम के सीनियर और स्टार बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। खास बात ये है कि विराट कोहली (Virat Kohli) के पास भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में वीरेन्द्र सहवाग (Virendra Sehwag) को पछाड़ने का मौका है।
सहवाग को पीछे छोड़ सकते हैं विराट कोहली
दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों की 43 पारियों में 41.38 की औसत से 1738 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 9 अर्धशतक निकले, जबकि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 20 मैचों की 36 पारियों में 48.05 की शानदार औसत के साथ 1682 रन बनाए हैं। 57 रन बनाते ही वह वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – MS Dhoni का नया अंदाज, अब माही बने पुलिस अधिकारी, देखिए
कोहली के बल्ले से निकले 7 शतक और 5 अर्धशतक
आपको बता दें कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 मैचों में 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। वह रनों के मामले में सहवाग से 56 रन पीछे हैं। अगर कोहली 57 रन बनाते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में उन्हें पीछे छोड़ देंगे।
विराट कोहली का क्रिकेट करियर
विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हैं। उनका टेस्ट करियर बेहद शानदार है। कोहली के टेस्ट करियर की बात करें तो 104 टेस्ट मैचों की 177 पारियों में उन्होंने 48.09 की शानदार औसत के साथ 8119 रन बनाए हैं। वह 27 शतक और 28 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 254 रन है।
और पढ़िए – स्पिनर ने दिया Moises Henriques को गच्चा, हिल भी नहीं पाए और खेल हो गया, देखें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। ये सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसका सीधा ताल्लुक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल से है। अगर टीम इंडिया को WTC का फाइनल खेलना है तो ऑस्ट्रेलिया को 2-0 या 3-1 से इस सीरीज में हराना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines