IND vs AUS: इंदौर टेस्ट तीन दिनों में ही खत्म हो गया था। जिसके बाद ICC ने इंदौर की पिच को खराब रेटिंग दी थी। लेकिन आईसीसी के इस फैसले को बीसीसीआई जल्द ही चुनौती दे सकता है। क्योंकि आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने इंदौर की पिच को पूअर रेटिंग दी थी। जिससे यहां आगे मैच होने में परेशानी हो सकती है।
इंदौर में गिरे थे 31 विकेट
इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टेस्ट में तीन दिनों में ही 31 विकेट गिरे थे, जिसके बाद नतीजा निकल आया था। मैच के बाद आईसीसी के पैनल ने पिच को खराब रेटिंग दी थी। अब बीसीसीआई के फैसले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि ‘हम पिच का जायजा लेंगे और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि पिच को खराब रेटिंग दी गई।’
बता दें कि आईसीसी के किसी भी फैसले को चुनौती देने के लिए किसी भी देश के क्रिकेट बोर्ड के पास 14 दिन का समय होता है। ऐसे में BCCI के पास भी 14 दिन का समय है। जिससे माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही इस फैसले को चुनौती दे सकता है।
और पढ़िए – IND vs AUS: स्पिनर्स के खिलाफ कैसे खेलें? सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दिया ये गुरु मंत्र
ICC ने पिच को बताया था सूखा
आईसीसी ने इंदौर की पिच को सूखा बताया था। उनका तर्क था कि इस पिच पर बल्ले और गेंद के बीच संतुलन नहीं बनता है। क्योंकि पिच शुरुआत से ही स्पिनरों के पक्ष में थी। पिच की सतह जल्दी टूट गई थी। जिससे गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी।
और पढ़िए – WTC Final में एक साथ खेल सकते हैं KL Rahul और शुभमन गिल, रिकी पोंटिंग ने सुझाया बेहतरीन तरीका
गावस्कर ने भी उठाए थे सवाल
वहीं आईसीसी के इस फैसले पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि इंदौर की पिच को खराब रेटिंग देने का फैसला समझ से परे हैं, अगर ऐसा है तो फिर ऑस्ट्रेलिया के गावा की पिच कैसे सही हो सकती है, जहां मैच दो दिन में ही खत्म हो गया था। यही वजह है कि अब इस फैसले को चुनौती दी जा सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
40 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
46 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines