IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चल रहे चौथे टेस्ट में कंगारू टीम पहली पारी में 480 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में आर अश्विन (R Ashwin) सबसे सफल बॉलर रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाज टॉड मर्फी (Todd Murphy) को भी अपने जाल में फंसाया
अश्विन ने मर्फी को किया LBW
ऑस्ट्रेलिया के पुछ्ले बल्लबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। अब बॉलिंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले टॉड मर्फी ने आखिरी में 41 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वह आर अश्विन के जाल में फंस गए। अश्विन ने मर्फी को LBW कर भारत को 9वीं सफलता दिलाई। हालांकि मर्फी अपने विकेट से नाखुश नजर आए और निराश होकर पवेलियन लौट गए।
और पढ़िए – IND vs AUS: ओए हटा उसको…बुरी तरह भड़क गए रोहित शर्मा, अंपायर ने दिया दखल, देखें वीडियो
https://twitter.com/MishraCric/status/1634138118759628800?s=20
और पढ़िए – SA vs WI: 0,0, 28 और 100…टेम्बा बावुमा ने बल्ले से दे दिया जवाब, 7 साल बाद किया बड़ा कारनामा
अश्विन ने लिए 6 विकेट
अहमदाबाद टेस्ट में आर अश्विन भारत की तरफ से सबसे सफल बॉलर साबित हुए, अश्विन ने 6 कंगारू बल्लेबाजों का आउट किया। अश्विन ने 47.2 ओवर में 91 रन देकर 6 विकेट लिए। इस दौरान 15 ओवर मेडन निकाले। अश्विन की बॉलिंग की दम पर भारतीय टीम ने आज कंगारू टीम को ऑलआउट किया।
अश्विन का विकेट देखने के लिए क्लिक करें।
ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
हालांकि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार बड़ा स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रनों का टारगेट बनाया है। उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 114 और आखिर में टॉड मर्फी ने 41 रनों की पारी खेली। ऐसे में अब भारतीय बल्लेबाजों को शानदार खेल दिखाना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
31 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
35 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines