SA vs WI: 0,0, 28 और 100...टेम्बा बावुमा ने बल्ले से दे दिया जवाब, 7 साल बाद किया बड़ा कारनामा

SA vs WI Temba Bavuma Century

SA vs WI Temba Bavuma Century

नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि कड़ी मेहनत से बाजी पलटी जा सकती है। कुछ ऐसा ही साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कर दिखाया है। बावुमा ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ साउथ अफ्रीका के वांडरर्स स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शानदार शतक ठोक हाहाकार मचा दिया।

विज्ञापन

दोनों पारियों में डक पर आउट हो गए थे बावुमा

खास बात यह है कि इससे पहले विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बावुमा दोनों पारियों में डक पर आउट हो गए थे। इसके साथ ही उनका नाम शर्मनाक रिकॉर्ड में दर्ज हो गया था, लेकिन जिस तरह से बावुमा ने दूसरी पारी में कप्तानी पारी खेली, उसे देख दुनिया दंग रह गई। बावुमा इससे पहले पहली पारी में 28 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

खास बात यह भी है कि कप्तान की ये टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ दूसरी ही सेंचुरी है। टेम्बा ने 7 साल बाद ये कारनामा किया है। उन्होंने इससे पहले जनवरी 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर सेंचुरी ठोकी थी। पहली पारी में बावुमा 102 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ये बावुमा के टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी थी। उन्होंने 7 साल बाद एक बार फिर सेंचुरी जमाकर आलोचकों को जवाब दे दिया है। कप्तान के तौर पर बावुमा की ये पहली सेंचुरी थी। इस खास पल के गवाह उनके पिता बने। बावुमा ने जैसे ही सेंचुरी पूरी की, उन्होंने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि

अच्छी स्थिति में पहुंच गई है साउथ अफ्रीका

बावुमा के शतक के बाद साउथ अफ्रीका बेहतर स्थिति में पहुंच गई है। बावुमा ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 171 रन बना लिए हैं। वह डबल सेंचुरी के नजदीक हैं। बावुमा के शतक के साथ साउथ अफ्रीका ने 356 रनों की लीड ले ली है। संभवतया चौथे दिन साउथ अफ्रीका पारी घोषित कर वेस्ट इंडीज को बड़ा लक्ष्य देगी। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच का क्या नतीजा सामने आता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ