---विज्ञापन---

IND vs AUS: 12 साल बाद इंदौर में दोहराया इतिहास, Team India ने रनों का पहाड़ खड़ा कर बना दिए ये रिकॉर्ड

India vs Australia 2nd ODI Team India Record: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने तबाही मचा दी। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों से टीम इंडिया ने इस मैच में 50 ओवर में 399 […]

India vs Australia 2nd ODI Team India Record: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने तबाही मचा दी। शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारियों से टीम इंडिया ने इस मैच में 50 ओवर में 399 रन ठोक डाले। इस शानदार स्कोर के साथ भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना सर्वोच्च टीम स्कोर दर्ज किया। इस तरह भारतीय टीम ने 2013 में बेंगलुरु में बनाए गए 383 रन के अपने पिछले स्कोर को पीछे छोड़ दिया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 350 से अधिक भारत का सातवां स्कोर था। वहीं वनडे में कुल मिलाकर सातवां सबसे बड़ा स्कोर भी है। हालांकि टीम इंडिया 1 रन से चूक गई। यदि वह एक रन और बना लेती तो वनडे में सातवीं बार 400 रन जड़ देती। इस तरह भारतीय टीम 7वीं बार 400 रन जड़कर साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेती।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

 

12 साल पहले इसी मैदान पर आया था सर्वोच्च स्कोर 

दिलचस्प बात यह है भी कि भारत का सर्वोच्च स्कोर 418/5 इसी मैदान पर आया था। भारतीय टीम ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में ये रन जड़े थे। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 219 रन जड़े थे। इस मैच में टीम इंडिया ने 153 रनों से जीत दर्ज की थी। इस तरह टीम इंडिया ने 12 साल बाद इतिहास दोहरा दिया।

---विज्ञापन---

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 164 गेंदों पर 200 रनों की शानदार साझेदारी की। गिल 104 और अय्यर 105 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के आउट होने के बाद केएल राहुल ने 52, ईशान किशन ने 31, सूर्यकुमार यादव ने 72 और रवींद्र जडेजा ने 13 रन ठोक इस स्कोर को अंजाम दिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे श्रेयस अय्यर, अंपायर ने दे दिया नॉटआउट, जानें कैच को लेकर MCC का नियम

First published on: Sep 24, 2023 06:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola