IND vs AUS: शुभमन गिल ने बढ़ा दीं धड़कनें, 99 पर हो जाते आउट, बाल-बाल बच गए, देखें वीडियो

IND vs AUS Shubman Gill Century David Warner Throw

IND vs AUS Shubman Gill Century David Warner Throw

India vs Australia 2nd ODI Shubman Gill Century David Warner Throw: भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल रन मशीन बन चुके हैं। एक के बाद एक बेहतरीन पारी खेलकर वे इतिहास रच रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में रविवार को खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में गिल ने एक बार फिर दिल जीत लिया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा। गिल ने 97 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक कुल 104 रन ठोके। हालांकि वे 99 रन पर आउट होने से बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

मिड ऑफ की ओर घुमा दी बॉल 

ये वाकया 33वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर में केएल और गिल एक-एक रन लेकर स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। गिल जब पांचवीं गेंद पर 99 रन तक पहुंचे तो कमेंटेटर कयास लगाने लगे कि क्या वे चौका-छक्का ठोक अपनी सेंचुरी पूरी करेंगे या फिर एक रन लेकर इसे अंजाम देंगे। इतने में इस ओवर की आखिरी गेंद डाली गई तो गिल ने इसे अक्रॉस द लाइन खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग ठीक नहीं हुई तो उन्होंने इसे मिड ऑफ की ओर घुमा दिया।

विज्ञापन

चूक गया वॉर्नर का थ्रो 

यहां खड़े ऑस्ट्रेलियाई फील्डर डेविड वॉर्नर दौड़ते हुए आए और तुरंत बॉल पकड़कर डाइव लगा दी। हालांकि वॉर्नर का थ्रो विकेट मिस कर गया और गिल ने डाइव लगाकर रन पूरा कर लिया। इस नजारे को देख करोड़ों भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ गईं। आखिरकार शुभमन गिल लकी रहे और उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने चिर-परिचित अंदाज में दर्शकों का आभार जताया। हालांकि गिल उसके बाद 35वें ओवर में ग्रीन की गेंद पर आउट हो गए। एलेक्स कैरी ने उन्हें कैच पकड़कर रवाना कर दिया। गिल के वनडे करियर की ये छठी सेंचुरी रही। इस शानदार शतक को देख क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ