IND vs AUS: टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया का अनुभवी गेंदबाज आज छा गया। नाम है मोहम्मद शमी। शमी ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया से जबड़े से जीत छीनी वो काबिले तारीफ है। शमी के आखिरी ओवर की चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में है। वह ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे और फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है।
दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप के पहले वार्मअप मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया है। इस मैच में कोरोना को हराने के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे शमी ने कातिलाना बॉलिंग से अंतिम ओवर में 4 विकेट झटके। इस मुकाबले में शमी को पूरे मैच में मौका नहीं दिया गया था, वह सिर्फ अंतिम ओवर करने आए।
https://twitter.com/ImTanujSingh/status/1581912621967888384?s=20&t=5jNeh0_LFnCXbFoD7Rajnw
अंतिम ओवर में चाहिए थे 11 रन
जब शमी के हाथों में रोहित शर्मा ने अंतिम ओवर थमाया तब क्रीज पर पैट कमिंस और जोश इंग्लिस डटे थे। अंतिम ओवर में 11 रनों की जरूरत थी। सभी को लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन शमी ने आग उगलती गेंदबाजी से मैच पलट दिया।
शमी के 20वें ओवर का हाल
20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर शमी ने 4 रन लुटा दिए थे, मगर इसके बाद तीसरी बॉल पर उन्होंने पैट कमिंस को आउट किया। इस गेंद पर बाउंड्री पर विराट कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लपका, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट भी रहा। इसके बाद उन्होंने अगली 3 गेंदों पर 3 विकेट चटकाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया अंतिम ओवर में मात्र 4 रन ही बना सका और टीम इंडिया ने 6 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
https://twitter.com/aamir28_/status/1581912509648633856?s=20&t=5jNeh0_LFnCXbFoD7Rajnw
शमी ने दिखाई जबरदस्त गेंदबाजी
खास बात ये है कि मोहम्मद शमी लगभग एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। उन्हें बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली है। इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने वॉर्मअप मैच में गदर मचा दी। उन्होंने सटीक यॉर्कर के अलावा गुड लाइन लेंथ और गति से सबको चौंका दिया। अपने 1 ओवर में ही इस गेंदबाज ने विरोधी टीमों को बता दिया कि ‘शमी लौट आया है।’
दहशत में पाकिस्तान!
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। प्लेइंग 11 में मोहम्मद शमी का खेलना तय माना जा रहा है। क्रिकेट फैंस का मानना है कि मोहम्मद शमी की आज की बॉलिंग को देख पाकिस्तान दहशत में आया होगा। अगर शमी का फॉर्म इसी तरह जारी रहा तो वह 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ कहर बरपा सकते हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि इस बात की चिंता कप्तान बाबर आजम को आज से होने लगी है।
अभी पढ़ें – T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया में तूफान से टकराया बवंडर; मोहम्मद शमी से बोले शाहीन अफरीदी- आपको देख…
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल
ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए मुकाबले में भारत ने 186 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया और ऑस्ट्रेलिया को 180 के स्कोर पर ही समेट दिया। टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 33 बॉल में 57 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 बॉल में 51 रन की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 151.51 का रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
33 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
59 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines