IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए जीतना बेहद जरूरी है। भारत को जीत दिलाने में टीम के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अश्विन के पास इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके अनिल कुंबले को पछाड़ने का सुनहरा मौका है जिसे वे एक विकेट लेते ही हासिल कर लेंगे।
अनिल कुंबले को पीछे छोड़ देंगे अश्विन
भारतीय टीम के कैरम बॉल स्पेशलिस्ट रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के इतिहास के सबसे महान गेंदबाजों में से एक हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड्स मौजूद हैं और जब वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे तो उनकी नजर अनिल कुंबले के एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। दरअसल भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा तेजी से 450 विकेट लेने वालों की लिस्ट में फिलहाल अनिल कुंबले टॉप पर हैं जिन्होंने ये मुकाम 93 मैच में हासिल किया था।
और पढ़िए – टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, विराट-पुजारा के साथ जडेजा ने भी की बैटिंग
अश्विन ने अभी तक खेले 88 मैचों में 24.30 की औसत, 2.77 की इकॉन्मी और 52.5 के स्ट्राइक रेट के साथ 449 विकेट लिए हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में एक विकेट लेते ही अश्विन अपने टेस्ट करियर में 450 विकेट पूरा कर लेंगे। ये अश्विन का 89वां मैच है ऐसे में वे कुंबले से आगे निकल जाएंगे। इस लिस्ट में टॉप पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने 80 मैचों में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली थी। अगर अश्विन 450 विकेट ले लेते हैं तो वे ऐसा करने वाले टेस्ट में दूसरे भारतीय बन जाएंगे और विश्व में 9वें खिलाड़ी।
Fastest 450 Wickets in Test: ये है सबसे तेजी से 450 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 80 टेस्ट मैच
अनिल कुंबले (भारत) – 93 टेस्ट मैच
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) – 100 टेस्ट मैच
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 101 टेस्ट मैच
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) – 112 टेस्ट मैच
और पढ़िए – ‘इस मामले में भारत का कोई मुकबला नहीं कर सकता’…इमरान ताहिर ने दिया ये बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
30 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
2 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
2 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 hrs agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines