IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच को देखने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानिज के साथ पहुंचे। दोनों प्रधानमंत्री ने पहले एक सेरेमनी में भाग लिया और स्टेडियम का गाड़ी में बैठकर चक्कर लगाया। वहीं उन्होंने इसके बाद अपनी-अपनी टीम के साथ राष्ट्रगान भी गाया।
स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा को पहनाई कैप
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस इस समय भारत दौरे पर हैं और इसी के चलते वे भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के 75 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मैदान पर पहुंचे। यहां पर पहले उन्हें बीसीसीआई के चीफ रॉजर बिन्नी ने विशेष तोहफा दिया वहीं नरेंद्र मोदी को जय शाह ने सम्मानित किया। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों ने मैैदान का चक्कर लगाया। इसी सेरेमनी में नरेंद्र मोदी ने रोहित शर्मा को विशेष कैप भी पहनाई।
और पढ़िए – IND vs AUS: सिराज की जगह शमी को मौका, बिना किसी बदलाव के उतरी ऑस्ट्रेलिया
https://twitter.com/BCCI/status/1633678475650551808
https://twitter.com/BCCI/status/1633681241018093568
और पढ़िए – IND vs AUS: पीएम मोदी की मौजूदगी में टॉस! अहमदाबाद टेस्ट में दिखेंगे अलग नजारे
प्रधानमंत्री ने गाया राष्ट्रगान
मैदान का चक्कर लगाने के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ देश का राष्ट्रगान गाया। जिसमें एंथोनी अल्बनीस स्टीव स्मिथ के पास खड़े नेशनल एंथम गाते नजर आए। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद दोनों ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया।
https://twitter.com/lovi7/status/1633677934182699009?s=20
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम
इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। बता दें कि इस सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में ये मैच जीतकर टीम इस पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और वह इसे जारी रखते हुए सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines