IND vs AUS Team India Expected Playing XI for 2nd ODI: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया जोश से लबरेज है। भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन चुकी है। ऐसे में अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले इस लय को बरकरार रखना जरूरी हो गया है। एक मैच में भी हार भारतीय टीम का मनोबल गिरा सकती है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेला जाने वाला दूसरा वनडे मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया जा सकता है।
शार्दुल ठाकुर की जगह मोहम्मद सिराज
पहले वनडे में खराब गेंदबाजी करने वाले शार्दुल ठाकुर को रिप्लेस किया जा सकता है। एशिया कप के फाइनल में 5 विकेट चटकाकर जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी उनकी जगह ले सकते हैं। शार्दुल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने गेंदबाजी में 10 ओवर में 78 रन लुटाए थे। वे एक भी विकेट नहीं चटका सके। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 में उन्होंने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने 65 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘चीता’ बन गए सूर्यकुमार यादव, बॉल पर झपटे और रॉकेट थ्रो से उड़ा डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो
https://twitter.com/BCCI/status/1705263129259802770
मोहम्मद सिराज को पहले एकदिवसीय मैच में आराम दिया गया था। दूसरे वनडे में विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या नहीं खेलेंगे। वे तीसरे वनडे में लौटेंगे। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में स्पिनरों की जगह बरकरार रह सकती है। रविचंद्रन अश्विन ने 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट चटकाया था, लेकिन उनकी गेंदबाजी किफायती रही।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘कोलंबो के बाद स्वर्ग जैसा महसूस हुआ…’, मोहाली की गर्मी में तपकर KL Rahul ने कही बड़ी बात
दूसरे वनडे में ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन:
रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
27 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
59 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines