IND vs AUS: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभ्यास मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 186 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 187 रन बनने होंगे। भारत के लिए केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी ठोकी।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: रोमांचक मुकाबले में जीती टीम इंडिया, फिंच की तूफानी पारी गई बेकार..देखें स्कोरकार्ड
https://twitter.com/theunkn30204658/status/1581880587165392896?s=20&t=IjcuvzkA1EGQXjVfNV–Ew
भारतीय पारी के दौरान तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की खतरनाक बाउंसर ने सूर्यकुमार यादव का हेलमेट तोड़ दिया। तूफानी बाउंसर सीधा सूर्या के सिर पर लगी। उस गेंद पर सूर्या ने जमकर बल्ला घुमाया था, लेकिन गेंद की स्पीड इतनी तेज थी कि सूर्या चूक गए और गेंद सीधे हेलमेट पर जा लगी।
https://twitter.com/Nikhil_tiwari7/status/1581888252570542080?s=20&t=IjcuvzkA1EGQXjVfNV–Ew
मिचेल मार्श ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का हेलमेट
दरअसल, जब भारतीय पारी चल रही थी तब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 19वां ओवर मिचेश स्टार्क लेकर आए। उन्होंने ओवर की पांचवी गेंद पूरी रफ्तार के साथ बाउंडर मारी। जिस पर यादव चूक गए और गेंद ने उनका हेलमेट तोड़ दिया। जब गेंद सूर्या के सिर पर लगी तो वह गिरते-गिरते बचे। हालांकि उसके बाद उन्होंने चौका लगाया और अपना पचासा पूरा किया और फिर आउट हो गए।
https://twitter.com/KarthiKalls/status/1581890240544796672?s=20&t=IjcuvzkA1EGQXjVfNV–Ew
जबरदस्त फॉर्म में हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 1 छक्का भी निकला। 151 रनों के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले यादव टीम इंडिया के लिए जबरदस्त रन बना रहे हैं। उनका हालिया फॉर्म गजब का रहा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines