हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: कब और कहां फ्री में देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का होबार्ट टी20 मैच? प्लेइंग 11 में होगा बदलाव 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को बेलेरीव ओवल होबार्ट में खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार जीत दर्ज की. जिसके कारण ही वो सीरीज में 1-0 से आगे हैं. सूर्यकुमार यादव की टीम को सीरीज जीतने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी. 

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd T20

IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरीव ओवल होबार्ट में 2 नवंबर को खेला जाएगा. दूसरे मैच में टीम इंडिया की हार से सीरीज बहुत ज्यादा रोमांचक हो गई है. तीसरे मैच में टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी होगी. इस मुकाबले को अब सभी फैंस देखना चाहते हैं. जिसके कारण फैंस का सबसे बड़ा सवाल है कि वो इस मैच को कहां पर देखें. अब इस सवाल का जवाब मिल चुका है. जिसके कारण ही मैच की टाइमिंग भी पता चल गया है. 

कब और कहां देखें होबार्ट टी20 मैच? 

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच होबार्ट में 1:45 बजे दोपहर को खेला जाएगा. जिसके लिए इस मुकाबले का टॉस 1:15 बजे होगा. इस मुकाबले को फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल में इस मैच का आनंद फैंस जिओहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके अलावा फ्री में इस मैच को देखने के लिए फैंस को डीडी स्पोर्ट्स पर जाना होगा. वेबसाइट पर भी फ्री में फैंस इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. 

सूर्यकुमार यादव की टीम मेलबर्न टी20 में बुरी तरह से फेल हो गई थी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया, तो वहीं बल्ले के साथ अभिषेक शर्मा ने भी दिल जीता. हालांकि अन्य सभी ने बहुत ज्यादा निराश किया. खासकर कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने बताया क्यों हर्षित राणा का हुआ प्रमोशन? टीम की मास्टर प्लान का भी किया खुलासा

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

भारत- शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह. 

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, सीन एबॉट.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बारे में आया IPL चीफ का बड़ा बयान, क्या जल्द ही टीम इंडिया में आएंगे नजर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola