Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के बारे में आया IPL चीफ का बड़ा बयान, क्या जल्द ही टीम इंडिया में आएंगे नजर? 

Vaibhav Suryavanshi: बीसीसीआई ने अभी से ही भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है. रोहित शर्मा और विराट कोहली भविष्य में संन्यास ले सकते हैं. ऐसे में उनकी जगह लेने के लिए युवा खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं. जिसमें 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने भी इस खिलाड़ी के बारे में बड़ा बयान दिया है. जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है.

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करके वैभव सूर्यवंशी चर्चा का केंद्र बन गए. सूर्यवंशी उसके बाद अंडर 19 टीम इंडिया के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. अब रणजी ट्रॉफी में सूर्यवंशी की मौजूदगी नजर आ रही है. भारतीय टीम ने अब दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिप्लेसमेंट तलाशना शुरू कर दिया है. ऐसे में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने रोहित-विराट के साथ ही साथ वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात किया है. 

विज्ञापन

IPL चीफ ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान 

दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, रोहित और विराट को अभी रिटायरमेंट से मत जोड़िए. वे अब भी भारतीय क्रिकेट की रीढ़ हैं. हम लंबे समय से टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ के बारे में बात कर रहे हैं. एक 14 साल का अद्भुत खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी टीम का हिस्सा बनने के लिए दरवाजा खटखटा रहा है.’ अरुण धूमल के इस बयान के बाद वैभव सूर्यवंशी चर्चा का केंद्र बन गए हैं. 

विज्ञापन

अरुण धूमल के पूरे बयान को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ