IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने Final में क्यों बांधी ब्लैक? सामने आई बड़ी वजह

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में मिचेल स्टार्क अपनी बांह में काली पट्टी बांध कर उतरे हैं। जानें क्या है इसके मायने।

IND vs AUS Final Why Mitchell Starc tie a black band on his hand World Cup 2023

मिचेल स्टार्क।

IND vs AUS Final: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मैच के दौरान अपनी बांह पर ब्लैक बैंड बांध कर खेलने उतरे। इस ब्लैड बैंड के कुछ खास मायने हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है इस बैंड के मायने। स्टार्क क्यों ब्लैड बैंड पहनकर खेलने उतरे हैं।

मिचेल स्टार्क ने क्यों बांधी है काली बैंड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने काफी किफायती गेंदबाजी की है। स्टार्क ने 10 ओवर में सिर्फ 55 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। स्टार्क भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक साबित हुए हैं। बता दें कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का साल 2014 में बाउंसर गेंद से देहांत हो गया था। न्यू साउथ वेल्स के लिए एक खेल के दौरान उनकी गर्दन पर बाउंसर लग गया था, इसके कारण से उनकी मौत हो गई थी। बाउंसर लगने के बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा दिया गया, लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बच सकी।

स्टार्क के अच्छे दोस्त थे फिलिप

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और फिलिप ह्यूज करीबी दोस्त थे। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते भी थे। ऐसे में मैच के दौरान बाउंसर लगने से मौत होने पर मिचेल स्टार्क को काफी दुख हुआ था। स्टार्क कई दफा अपने दोस्त का जिक्र भी कर चुके हैं। यही कारण है कि आज इस बड़े मौके पर स्टार्क अपनी बांह में काली बैंड पहनकर खेलने आए हैं। यह श्रद्धांजलि तब नोटिस किया गया, जब स्टार्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने कप्तान के फैसले का जवाब दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ