IND vs AUS Final, Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का वो मुकाबला अब शुरू होने वाला है जिसका सभी को शिद्दत से इंतजार था। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम नीला समुंदर बना हुआ है और इस गहरे समुंदर में इंडिया…इंडिया की गूंज के बीच दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरे। इस महामुकाबले में होम कैप्टन रोहित शर्मा ने सिक्का उछाला तो 140 करोड़ भारतीयों की सांसें अटकी हुई थीं। पर जैसे ही इसका नतीजा सामने आया तब पता लगा कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी।
कमिंस ने चली चाल?
वैसे आमतौर पर कहा जाता है कि, प्रेशर मैचों में पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इसके उलट फैसला लिया और पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया। इसका कारण ओस हो सकती है जिसके शाम के समय आसार हैं और ऐसे में गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है। इसी कारण पहले गेंदबाजी करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम। जबकि टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी और लक्ष्य को डिफेंड करेगी।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल से पहले पिच को लेकर फिर विवाद, अब ऑस्ट्रेलिया के सपोर्ट स्टाफ ने उठाया नया मुद्दा!
दोनों टीमों की Playing 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जैम्पा।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: मजबूरी में मिली थी ऑस्ट्रेलिया की कमान! AUS के 4 विश्व विजेता कप्तानों से कितने अलग हैं पैट कमिंस
गेंदबाजों पर होगी जिम्मेदारी
इस मुकाबले में अब एक बार फिर से भारतीय पेसर मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर सभीकी नजरें होंगी। इसके अलावा कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी पर भी सभी की नजरें होंगी। मोहम्मद शमी 23 विकेट के साथ लीडिंग विकेट टेकर हैं। आज फिर से उनके ऊपर सभी की नजरें होंगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines