IND vs AUS, Ahmedabad Pitch: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले एक बार फिर से पिच को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पिच को लेकर चर्चा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले से पहले ही शुरू हो गई थी। पर फाइनल से पहले भी पिच को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, इसी बीच अहमदाबाद के पिच क्यूरेटर का भी बयान सामने आया है।
पिच क्यूरेटर का बड़ा बयान
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के पिच क्यूरेटर ने बताया है कि, फाइनल मुकाबले में इस पिच पर 315 रनों का टारगेट डिफेंड किया जा सकेगा। हालांकि, आमतौर पर अहमदाबाद की पिच का मिजाज कुछ ऐसा है कि यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। लेकिन यह आईसीसी टूर्नामेंट है तो इस पर आईसीसी बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिहाज से जोर देगी और पिच पर दोनों को मदद मिलेगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक वैसे जो भी मुकाबले खेले गए हैं उनमें काफी वैरिएशन दिखे हैं। पहले मुकाबले में रन बने थे तो बाकी मैचों में गेंदबाजों का जलवा दिखा है। पहले मैच में इंग्लैंड को यहां 350 से ऊपर रन बनाने के बाद भी हार मिली थी।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: फाइनल से पहले अहमदाबाद की पिच पर शुरू हुई चर्चा! मिचेल स्टार्क ने दिया बयान
भारतीय कप्तान और कोच ने किया मुआयना
भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले से पहले इस मैदान पर नेट्स में अभ्यास किया। कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान पिच का मुआयना भी किया। कप्तान के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारम म्हाम्ब्रे भी इसका मुआयना करते दिखे। अगर बात करें इस वर्ल्ड कप की तो यहां अभी तक चार मैच हुए हैं जिसमें पहला मैच छोड़कर बाकी तीनों मैच लो स्कोरिंग रहे हैं। जबकि इस पिच को माना बल्लेबाजों की मददगार जाता था, पर यहां धीमी गति से गेंदबाजी सफल रही है। इतना ही नहीं स्पिनर्स भी यहां कारगर साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया लेगी 20 साल पुराना बदला; ICC नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया से रहना होगा सावधान!
क्या रहा इस मैदान का रिकॉर्ड?
अगर इस मैदान की बात करें तो पहले इसे मोटेरा नाम से जाना जाता था। पर पिछले कुछ सालों में यह रिन्यू किया गया और इसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम नाम मिला। इस मैदान पर कुल 30 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पहले खेलते हुए 15 बार टीमें जीती हैं तो 15 बार बाद में खेलते हुए भी यहां जीत मिली है। यानी मुकाबला कांटे का है। कुल-मिलाकर इस लिहाज से फाइनल मुकाबले में जोरदार टक्कर हो सकती है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिल सकती है।
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
29 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines