IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 9 मार्च से खेला जाएगा। इसका आयोजन देश के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के पास महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ने का सुनहरा मौका है।
चेतेश्वर पुजारा धोनी को ऐसे छोड़ देंगे पीछे
अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम देश के सबसे पुराने मैदानों में से एक है और इस पर भारतीय टीम ने कई मैच खेले हैं। इसका फरवरी 2020 में रिनोवेशन हुआ था और इसका नाम भी बदल दिया गया था। इस मैदान पर चेतेश्वर पुजारा जब उतरेंगे तो उनके दिमाग में एमएस धोनी का एक खास रिकॉर्ड होगा जो कि वे 13 रन बनाते ही तोड़ देंगे।
और पढ़िए – IND vs AUS: स्पिनर्स के खिलाफ कैसे खेलें? सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दिया ये गुरु मंत्र
दरअसल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ के पास है जिनके यहां पर 7 मैच में 771 रन है। इस लिस्ट में छठे नंबर पर टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है जिनके 5 मैच में 276 रन है। वहीं उनके बाद चेतेश्वर पुजारा का नाम है जिनके 3 मैच में ही 264 रन है। ऐसे में वे अगर 13 रन बना लेते हैं तो धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – WTC Final में एक साथ खेल सकते हैं KL Rahul और शुभमन गिल, रिकी पोंटिंग ने सुझाया बेहतरीन तरीका
Most Runs at Narendra Modi Stadium- इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
1. राहुल द्रविड़ – 771 रन
2.सचिन तेंदुलकर – 642 रन
3.वीवीएस लक्ष्मण – 574 रन
4.वीरेंद्र सहवाग – 492 रन
5.सौरव गांगुली – 411 रन
6.जयवर्धने – 332 रन
7. एम एस धोनी- 276 रन
8. चेतेश्वर पुजारा – 264 रन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
42 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
47 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines