IND vs AUS 4th Test,Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक बल्लेबाजी की। पहली पारी में कंगारू टीम ने 480 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 180 जबकि कैमरून ग्रीन ने 114 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट लिए हैं। 2 विकेट मोहम्मद शमी, 1-1 विकेट जडेजा-अक्षर पटेल को मिला।
सीरीज का यह आखिरी मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। इसे जीतकर जहां भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के लिए सीधे क्वालिफाई करना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी।
और पढ़िए – IND vs AUS: ओए हटा उसको…बुरी तरह भड़क गए रोहित शर्मा, अंपायर ने दिया दखल, देखें वीडियो
IND vs AUS 4th Test Day 2 Live: यहां देखें पल-पल की अपडेट
- दूसरे सत्र का खेल समाप्त, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 409-7
- रविचंद्रन अश्विन को मिली लगातार दूसरी सफलता, एलेक्स कैरी शून्य पर आउट
- ख्वाजा और ग्रीन ने की भारत की हालत खराब, लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 347-4
- उस्मान ख्वाजा ने पूरे किए 150 रन, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 337-4
- उस्मान ख्वाजा और कैमरुन ग्रीन ने की शतकीय साझेदारी, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 270-4
- दूसरे दिन का खेल शुरू, उस्मान ख्वाजा और कैमरुन ग्रीन क्रीज पर मौजूद
और पढ़िए – SA vs WI: 0,0, 28 और 100…टेम्बा बावुमा ने बल्ले से दे दिया जवाब, 7 साल बाद किया बड़ा कारनामा
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
IND vs AUS 4th Test: टीवी पर फ्री में ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लोग टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है।
IND vs AUS 4th Test: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को लोग मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines