IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट होना है। 9 मार्च से शुरू होने वाले इस मुकाबले से पहले हम आपके लिए अहमदाबाद में टीम इंडिया के आंकड़े लेकर आए हैं। इस स्टेडियम में टीम इंडिया का बोलबाला रहा है।
अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम साल 2021 में बनकर तैयार हुआ था, 2021 से अब तक यहां 2 टेस्ट मैच खेले गए हैं, दोनों में भारत ने जीत दर्ज की है।
टीम इंडिया अहमदाबाद में 6 मैच जीती
अहमदाबाद के मोटेरा में पहले सरदार पटेल स्टेडियम था, जिसे तोड़कर दोबारा नया स्टेडियम में बनाया गया था, जिसे नरेंद्र मोदी नाम दिया गया। यहां मौजूद पुराने स्टेडियम में टीम इंडिया ने कुल 12 टेस्ट खेले हैं। जिसमें से भारत ने 6 जीते 2 हारे और 6 ड्रा रहे। टीम इंडिया ने अहमदाबाद स्टेडियम में पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 में खेला था।
और पढ़िए – IND vs AUS: स्पिनर्स के खिलाफ कैसे खेलें? सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को दिया ये गुरु मंत्र
अहमदाबाद में अक्षर ने झटके हैं 20 विकेट
अहमदाबाद में सबसे ज्यादा रन टीम इंडिया के पूर्व स्टार किलाड़ी और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ के नाम हैं। उन्होंने यहां 7 मैच में 771 रन बनाए हैं, जबकि,अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा (36) विकेट लिए हैं। साल 2021 में खेले गए 2 टेस्ट मैच में यहा अक्षर पटेल ने कुल 20 विकेट लिए थे। अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों की नाक में दम कर रखा था।
और पढ़िए – IND vs AUS: ICC के इस फैसले को चुनौती दे सकता है BCCI, गावस्कर ने भी उठाए थे सवाल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्स सीरीज लेखा जोखा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2 मैच जीते हैं, जबकि एक में ऑस्ट्रेलिया विजयी रही। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट जीता था, जबकि इंदौर में कंगारू टीम ने वापसी की। अब अहमदाबाद में होने वाले आखिरी टेस्ट को लेकर दोनों टीमें पूरा दम दिखाएंगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
16 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
56 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines