IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाने वाला है। इस मैच की शुरूआत 9 मार्च 2023 से होगी। ये मैच भारतीय टीम के लिए सीरीज के और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस मैच में पिच को लेकर अभी से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ऐसे में ये जान लेना बेहद जरूरी है कि मैच में पिच कैसी रहेगी।
सीरीज की शुरुआत से पिच पर उठ रहे सवाल
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज के पहले तीनों मैचों में पिच गेंदबाजों को सपोर्ट करने वाली रही और सिर्फ स्पिनर्स के ही मजे रहे। ऐसे में इसे लेकर भारत समेत विदेश क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स द्वारा भी मैनेजमेंट को लताड़ लगाई गई। सीरीज के तीनों मैच 3 दिन से भी कम समय में खत्म हो गए और कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
और पढ़िए – PSL 2023: 8वें नंबर के बल्लेबाज ने ठोका खतरनाक छक्का, हैरान रह गए सभी, देखें
Ahemdabad Live Pitch Report: कैसी है अहमदाबाद की पिच?
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि अहमदाबाद में नागपुर, दिल्ली और इंदौर जैसी विकेट नहीं होने वाली है। इस पिच को लेकर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा है कि टीम इंडिया मैनेजमेंट की तरफ से पिच बनाने को लेकर कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर सामान्य पिच तैयार हो रही है। यहां की पिच उसी तरह की होगी। जैसी की रणजी मुकाबलों में थी।
अहमदाबाद की पिच में उछाल मौजूद है जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हालांकि इसके अलावा स्पिनर्स के लिए भी काफी मदद हैं। पिच पर शुरुआती दिनों में बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है ऐसे में हर टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।
अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
अहमदाबाद टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
46 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines