IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट का आज दूसरा दिन है। टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में पहला झटका लग गया है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। वह 5 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें ऑफ स्पिन नाथन लायन ने आउट किया। गिल ने पहली पारी में 21 रन बनाए थे, उन्हें इस टेस्ट में केएल राहुल की जगह शामिल किया गया था, लेकिन वह मौके को भुना नहीं पाए और सस्ते में चलते बने।
ऐसे आउट हुए शुभमन गिल
टीम इंडिया इंदौर टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। पहला विकेट गिल के रूप में गिरा है। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में पांचवा ओवर लेकर आए नाथन लायन ने गिल को क्लीन बोल्ड किया। पांचवे ओवर की अंतिम गेंद पर गिल ने क्रीज से निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम रहे और गेंद पर गच्चा खा गए।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘नहीं देखी होगी ऐसी बॉल’, Nathan Lyon ने उड़ा डाली Siraj की गिल्लियां, देखें
आउट होने के बाद हैरान दिखे गिल
नाथन लायन की गेंद पड़कर सीधा स्टंप में घुस गई और बल्लेबाज उसे पूरी तरह मिस कर गए। आउट होने के बाद गिल हैरान नजर आए। अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भारत 109 रन पर आलआउट किया था, जवाब में पहली पारी में 197 रन बनाए और 88 रनों की लीड हासिल की। अब भारत को दूसरी पारी के शुरुआत में ही गिल के रूप में बड़ा झटका लग गया है।
इंदौर टेस्ट लाइव स्कोर
टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा 8 जबकि चेतेश्वर पुजारा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत अभी 70 रन पीछे चल रही है। इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन का दूसरा सेशन चल रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया फंस चुकी है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
10 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
32 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
55 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines