IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। ये निर्णायक मैच है और इसे जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। इस मैच में एक बार फिर से सभी फैंस की निगाहें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होंगी जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
सीरीज में अब तक नहीं चला कोहली-रोहित का बल्ला
भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चला नहीं है। रोहित शर्मा मुंबई में हुए पहले मैच में निजी कारणों की वजह से नहीं खेले थे, जबकि दूसरे वनडे में वह 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली दोनों मैचों में एलबीडब्ल्यू आउट हुए। पहले वनडे में 4 रन और दूसरे वनडे में उन्होंने 31 रन की पारी खेली। ऐसे में इस मैच में दोनों से खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
और पढ़िए –Asia Cup 2023: शाहिद अफरीदी ने बढ़ाया ‘दोस्ती’ का हाथ, BCCI से लगाई ये गुहार
इतिहास रच देंगे कोहली और रोहित
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैन्नई में खेले जा रहे मैच में रोहित और कोहली के पास बल्लेबाजी जोड़ी के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाली जोड़ी बनने के लिए केवल दो रनों की जरूरत है। उन्होंने बतौर जोड़ी 85 पारियों में 62.47 की औसत से 4998 रन बनाए हैं।
अगर ये दोनों दो रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह वेस्टइंडीज के दिग्गज गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स को पीछे छोड़ देंगे, जिनके पास वर्तमान में 97 पारियों में सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट की जोड़ी ने 104 पारियों में और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा की जोड़ी भी है जिसने 105 पारियों में ये काम किया है।
Fastest 5000 runs as pair in ODI: ये है सबसे तेज 5000 रन बनाने वाली जोड़ियां
1. गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स – 97 पारी
2.मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट – 104 पारी
3.तिलकरत्ने दिलशान और कुमार संगाकारा -105 पारी
4. रोहित शर्मा और शिखर धवन – 112 पारी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
47 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines