IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जाना है। रोहित शर्मा दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में होंगे। पहले मैच में अपने प्रदर्शन से निराश करने वाले उपकप्तान केएल राहुल का पत्ता कट सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से बाहर रख सकते हैं, इसका नाम केएल राहुल है। राहुल की जगह इन फॉर्म खिलाड़ी शुभमन गिल की टीम में एंट्री हो सकती है।
केएल राहुल का बल्ला खामोश है
केएल राहुल इस वक्त टेस्ट में आउट आफ फॉर्म हैं। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे। नागपुर टेस्ट में केएल ने पहली पारी में 20 रन बनाए और फ्लॉप साबित हुआ। लिहाजा कप्तान रोहित शर्मा राहुल की जगह शुभमन गिल की प्लेइंग 11 में एंट्री करा सकते हैं।
जबरदस्त फॉर्म में हैं शुभमन गिल
टीम इंडिया के उभरते सितार शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे और टी20 सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीता है पहले तो वनडे सीरीज में दोहरा शतक बनाया था। फिर कीवी टीम के खिलाफ ही टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टी20 करियर का पहला शतक पूरा किया था।
दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए –1 बेटे के बाप Hardik Pandya दोबारा करने जा रहे शादी, इसी वैलेंटाइन डे पर बजेगी शहनाई
पहले दो टेस्ट के लिए भारत का स्क्वाड
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines