Gyanendra Sharma
Read More
IND vs PAK Women’s T20 World Cup Live: भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत कर दिया है। अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया है। 150 रनों के टारगेट को भारत ने 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।
यह मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 53 बनाए। वहीं ऋचा घोष भी 31 रन पर नॉटआउट लौटीं। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।
और पढ़िए – टीम इंडिया की जीत से गदगद हुए कोहली और तेंदुलकर, इस खास अंदाज में दी बधाई
T20 WC 2023. India Women Won by 7 Wicket(s) https://t.co/OyRDtC9SWK #INDvPAK #T20WorldCup
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 12, 2023
भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 53 बनाए। वहीं ऋचा घोष भी 31 रन पर नॉटआउट लौटीं। भारतीय टीम एक समय तीन विकेट खोकर संकट में थीं लेकिन जेमिमा औकर ऋचा ने धांसू बैटिंग करके भारत को जीत दिला दी। ऋचा और जेमिमा ने 58 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। जेमिमा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल थे। वहीं ऋचा घोष ने 20 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े। ऋचा ने 31 रन बनाए।
IND vs PAK Women’s T20 World Cup Live
और पढ़िए – धर्मशाला से शिफ्ट हुआ तीसरा टेस्ट मैच, अब इस खूबसूरत स्टेडियम में होगा आयोजित
भारत– शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (सी), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह
पाकिस्तान– जावेरिया खान, मुनीबा अली (डब्ल्यू), बिस्माह मारूफ (सी), निदा डार, सिदरा अमीन, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, ऐमन अनवर, नशरा संधू, सादिया इकबाल
हरमनप्रीत कौर (c), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।