IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में थी हालांकि बाद में रविचंद्रन अश्विन आए और उन्होंने आते ही गदर मचाना शुरू कर दिया और एक एक करके 3 विकेट ले लिए। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का विकेट बेहद शानदार था जिन्हें अश्विन ने लगातार दूसरी बार अपना शिकार बनाया।
शॉट मारने जा रहे थे स्टीव स्मिथ, अश्विन ने कर दिया खेल
तीसरे दिन में ट्रेविस हेड का विकेट गंवाने के बाद क्रीज पर उतरे स्टीव स्मिथ ने आते ही कुछ शानदार शॉट खेले और वे इसे बरकरार रखकर एक और शॉट मारने जा ही रहे थे कि इतने में रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने आ गए। उनकी गेंद पर स्मिथ ने घुटने टेककर स्वीप मारना चाहा लेकिन गेंद सीधे टर्न होकर उनके पैर से टकरा गई और वे एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। स्मिथ ने अंपायर द्वारा आउट करार दिए जाने के बाद रिव्यू भी लिया लेकिन वह भी खराब गया और टीम को एक बड़ा झटका लग गया।
और पढ़िए – जीत से गदगद हैं क्रिकेट के भगवान….शमी समेत इन 4 खिलाड़ियों के लिए किया ये खास ट्वीट
https://twitter.com/Abhilas35283135/status/1627165336507412480
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – पड़कर Lyon का स्टंप उखाड़ ले गई जडेजा की गेंद, हिलने तक का मौका नहीं मिला, देखें
IND vs AUS 2nd Test Live Streaming: टीवी पर फ्री में ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, साथ ही डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
12 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
15 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
22 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
24 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines