IND vs AUS: एडिलेड ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी. भारतीय टीम को मुकाबले में बहुत ही खराब शुरुआत मिली. दिग्गज विराट कोहली एक बार फिर बुरी तरह से फेल हो गए. हालांकि रोहित शर्मा ने बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रो-को की जोड़ी के नाम एक अनोखी ‘सेंचुरी’ हो गई है.
रो-को ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल 9 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर आउट हो गए. जिसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे. किंग के मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 100 बार साथ में बल्लेबाजी की है. इस दौरान दोनों ने 56.54 की औसत से 5315 रनों की साझेदारी की है. इस बीच दोनों दिग्गजों के बीच 18 शतक और 17 अर्धशतकीय पार्टनरशिप हुई है. रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच हालांकि पिछले कुछ सालों में बहुत ही कम अच्छी साझेदारी हुई है. जिसके कारण ही औसत गिरता जा रहा है. इस मैच में भी दोनों के बीच जीरो रनों की पार्टनरशिप हुई है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड में फैंस ने रोहित शर्मा का भरपूर किया सम्मान, संन्यास की अटकलें हुई तेज
रोहित-विराट के ऊपर है बड़ा दबाव
दिग्गज विराट कोहली पर्थ के बाद एडिलेड में भी अपना खाता नहीं खोल सके और जीरो के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. वहीं पहले मैच में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे रोहित शर्मा ने एडिलेड में 73 रनों की पारी खेली. कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में सिर्फ 9 रन ही बना सके. वहीं श्रेयस अय्यर ने 61 रन बनाए, तो वहीं अक्ष पटेल ने अहम 44 रन बनाए. अंत में आकर हर्षित राणा ने खबर लिखे जाने तक 22 रन बनाए तो वहीं अर्शदीप सिंह ने 13 रन जोड़े. भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में भी बहुत ज्यादा निराश किया.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बनाया महारिकॉर्ड, दिग्गज सौरव गांगुली को छोड़ दिया पीछे
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
25 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
59 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines