IND vs AUS: एडिलेड में फैंस ने रोहित शर्मा का भरपूर किया सम्मान, संन्यास की अटकलें हुई तेज

India vs Australia 2nd ODI: एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की पारी खेली. जैसे ही रोहित की पारी का अंत हुआ तो स्टेडियम में मौजूद फैंस ने खड़े होकर तालियां बजाकर हिटमैन का अभिवादन किया. जिससे एकबार फिर रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगी हैं.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले ही माना जा रहा था कि ये रोहित-विराट का आखिरी ऑस्ट्रेलिया का दौरा होने वाला है, ये दोनों दिग्गज टी20 और टेस्ट से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अभी वनडे में खेल रहे हैं. लेकिन वनडे में भी उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि फैंस उनको वर्ल्ड कप 2027 तक खेलते हुए देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

अब एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे के दौरान एकबार फिर से रोहित और विराट के वनडे से संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगी हैं. विराट कोहली इस मैच में एकबार फिर से बिना खाता खोले आउट हुए, लेकिन स्टेडियम में मौजूद फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ उनका अभिवादन किया और कोहली ने भी फैंस का ये अभिवादन हाथ उठाकर स्वीकार किया. रोहित को भी फैंस ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया.

विज्ञापन

रोहित ने खेली शानदार पारी

पर्थ वनडे में रोहित शर्मा भी ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए थे और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन एडिलेड में रोहित ने शुरुआत से सूजबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया. इस मैच में रोहित शर्मा 97 गेंदों पर 73 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए. जैसे ही रोहित पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तो एडिलेड में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनकी सराहना की. अपनी पारी के दौरान रोहित ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए थे.

विज्ञापन

रोहित ने बनाए कई रिकॉर्ड

एडिलेड वनडे में रोहित शर्मा ने कई खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 वनडे रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज गए हैं. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित तीसरे भारतीय बन गए हैं. वहीं बतौर ओपनर रोहित ने ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ