IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बनाया महारिकॉर्ड, दिग्गज सौरव गांगुली को छोड़ दिया पीछे  

IND vs AUS: भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एडिलेड में बहुत ही धीमी शुरुआत मिली है. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हिटमैन ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दिग्गज भारतीय कप्तान रहे सौरव गांगुली को हिटमैन ने पीछे छोड़कर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. रोहित ने पर्थ वनडे मैच में बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. जहां पर टॉस हारने के कारण टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. टीम इंडिया के टॉप आर्डर ने इस मैच में खराब प्रदर्शन किया है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को रनों के मामले में हिटमैन ने अब पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ रोहित ने बैक टू बैक मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पर्थ में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. एडिलेड ओवल में भी हिटमैन को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. हालांकि इसके साथ ही रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. 

विज्ञापन

रोहित ने 9147* रन बनाकर सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. गांगुली के नाम बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे में 9146 रन दर्ज थे. इस लिस्ट में नंबर 4 पर एडम गिलक्रिस्ट हैं. उन्होंने 9200 रन बनाए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर मौजूद क्रिस गेल के नाम 10179 रन दर्ज हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद सनथ जयसूर्या के 12740 रन हैं, तो वहीं पहले स्थान पर मौजूद सचिन तेंदुलकर के नाम 15310 रन दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 0 पर आउट हुए विराट कोहली, फिर भी एडिलेड में हो गया करिश्मा

विज्ञापन

हिटमैन जूझते हुए आए नजर 

एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा को बहुत ही धीमी शुरुआत मिली. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 18 ओवरों में 66 रन बनाए हैं. जिसमें रोहित शर्मा ने 62 गेंदों में 30 रन बनाए हैं, तो वहीं श्रेयस अय्यर 33 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 9 रन बनाए तो वहीं विराट कोहली ने सबसे ज्यादा निराश किया. कोहली लगातार दूसरे मैच में अपना खाता नहीं खोल सके. दोनों ही भारतीय बल्लेबाजों को जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ