IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम 117 रन पर समिट गई है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने टीम इंडिया को शुरुआत से ही बैकफुट पर रखा और एक के बाद एक विकेट निकालते गए। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस मुकाबले में कसी हुई गेंदबाजी की और भारत के 5 बल्लेबाजों का शिकार किया। उन्होंने अंतिम विकेट के रूप में मोहम्मद सिराज की गिल्लियां उड़ाईं।
स्टार्क ने किया सिराज को क्लीन बोल्ड
दरअसल, मिचेल स्टार्क कंगारू टीम के लिए 26वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने मोहम्मद सिराज को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस गेंद पर सिराज पोज मारते रह गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद वह निराश होकर पवेलियन लौटे। स्टार्क के इसी ओवर अक्षर पटेल 2 छक्के ठोक चुके थे, लेकिन उन्होंने चौथी गेंद पर सिंगल रन लेकर सिराज को स्ट्राइक दी थी, सिराज ने पांचवी गेंद तो निकाल दी, लेकिन आखिरी बॉल वह नहीं झेल पाए।
https://twitter.com/chill_babu/status/1637400246396542976?s=20
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो भारत ने कुल 26 ओवर बैटिंग की। शुभमन गिल 0 पर आउट हुए थे। यह टीम इंडिया को पहला झटका था। इसके बाद टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह बिखरती गई। कुछ समय विराट ने क्रीज पर बिताया, लेकिन वह भी 31 रन बनाकर नाथन इल्स का शिकार बने। अंत में अक्षर पटेल ने 29 बॉल पर 29 रन बनाकर टीम इंडिया को 100 रनों के पार भेजा।
और पढ़िए – IND vs AUS 2nd ODI Live: 117 रन पर सिमट गई टीम इंडिया, स्टार्क-एबॉट ने झटके 8 विकेट
यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (c), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
20 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
56 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines