IND vs AUS 2nd ODI Live: 117 रन पर सिमट गई टीम इंडिया, स्टार्क-एबॉट ने झटके 8 विकेट
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 2nd ODI Live score
Edited By Siddharth Sharma

IND vs AUS 2nd ODI Live score
IND vs AUS 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 117 रन पर समेट दिया है। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए हैं। विराट के अलावा अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। वहीं कंगारू टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने 5 जबकि सीन एबॉट ने 3 विकेट लिए। स्टार्क के सामने भारतीय टीम पस्त दिखी और बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाए।
इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच का आयोजन विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। ईशान किशन की जगह रोहित शर्मा आए हैं वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है।
पहले वनडे में रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिक पंड्या ने कप्तानी की थी। हार्दिक ने अपने वनडे कप्तानी का आगाज जीत से किया था। मुंबई में कंगारू टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 188 रन पर ढेर हो गई थी जिसके जवाब में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने शतकीय साझेदारी करके मैच को जिताया था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अब तक 144 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 54 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 80 मैच जीते हैं। 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 65 मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने 30 जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 30 मैच जीते हैं। इस दौरान 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।
टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: