---विज्ञापन---

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव के सामने पहले मैच में ही बड़ा सिरदर्द, Playing 11 में एक जगह के तीन दावेदार

India vs Australia T20 Series 2023, 1st T20I Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेली जाएगी। सूर्यकुमार यादव इस सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए हैं।

IND vs AUS Playing 11: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की हार से आगे बढ़कर अब नए प्लान के साथ टी20 फॉर्मेट में उतरने वाली है। यहां से शुरू होगी मिशन 2024 की तैयारी। इस मिशन की शुरुआत करते हुए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार को विशाखापट्टनम में खेला जाना है। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिली है, और यह उनका पहला इंटरनेशनल मैच बतौर कप्तान होगा। पर पहले मैच में ही सूर्या के सामने प्लेइंग 11 को लेकर सिरदर्द पैदा हो गया है।

कप्तान के सामने सिरदर्द

सूर्यकुमार यादव अब टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं, चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह उन्हें कप्तानी मिली है। इस सीरीज के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हुए हैं। वहीं विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा जैसे कई सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। पर इस युवा टीम के भरोसे अब मिशन 2024 की बागडोर सौंपी गई है। इस टीम में कई ऑलराउंडर हैं जो छठे बॉलिंग ऑप्शन और बल्लेबाजी दोनों का अच्छा विकल्प हो सकते हैं। पर यही विकल्प कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए सिरदर्द बन गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: ‘रोहित शर्मा करें कप्तानी और विराट कोहली…,’ गौतम गंभीर का टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बयान

---विज्ञापन---

तीन में से किसे मिलेगी जगह?

इस टीम के स्क्वॉड में अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीन ऑलराउंडर हैं। इनमें से किसी एक या दो को ही टीम में जगह मिल पाएगी। यानी एक या दो खिलाड़ी का बाहर बैठना तय है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव किसे मौका देंगे यह देखने वाली बात होगी। शिवम दुबे को हार्दिक पांड्यी की गैरमौजूदगी में उनका सबसे बड़ा ऑप्शन माना जा सकता है। साथ ही अक्षर पटेल को सुंदर की जगह तवज्जो मिल सकती है। वहीं विकेटकीपिंग में ईशान किशन का खेलना तय है और यह काफी मुश्किल होगा कि जीतेश शर्मा को किशन के होते हुए भी जगह मिल पाए।

यह भी पढ़ें:- IND Vs AUS: भारत के पास इतिहास रचने का मौका, टी20 में किन टीमों को मिली है सर्वाधिक जीत? यहां है जवाब

---विज्ञापन---

टीम इंडिया का संभावित प्लेइंग कॉम्बिनेशन

ओपनर- ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान)

---विज्ञापन---

मिडल ऑर्डर- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, शिवम दुबे

---विज्ञापन---

गेंदबाज- रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

First published on: Nov 23, 2023 03:49 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola