IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. टॉस के समय जब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 के बारे में बताया, तो सभी फैंस को बड़ा झटका लगा है. 15 साल के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.
क्यों वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह?
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल स्टेज पर भी खुद को साबित कर दिया था. ऐसे में उम्मीद जताई है रही थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. लेकिन टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने पहले टी-20 मैच की प्लेइंग 11 में उन्हें जगह नहीं दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को टीम मैनेजमेंट बैक करना चाहती है. भले ही दोनों ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन दोनों ने वर्ल्ड कप फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही मैनेजमेंट दोनों के ऊपर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उन्हें पूरा मौका देना चाहती है. वहीं वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों में से जब किसी को आराम मिलेगा, तो ही उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है.
ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि अगर टीम इंडिया ने पहले 2 टी-20 मुकाबले आसानी से जीत लिए, तो तीसरे मैच में सूर्यवंशी को खिलाया जा सकता है. एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम उन्हें एक चांस दे सकती है. इसके अलावा जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र मुकाबले में भी सूर्यवंशी को खेलने का चांस मिल सकता है. जहां पर वो धमाकेदार प्रदर्शन करके मैनेजमेंट को उन्हें प्लेइंग 11 में रखने को मजबूर कर सकते हैं. वहीं अगर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से कोई एक अगले 2 मुकाबले में अच्छा नहीं खेलता है, तो सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 में पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान मैच में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सिद्दिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फ़ारूक़ी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines