T20I में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक नंबर-1, टूट गया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में 34 गेंदों में 108 रनों की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े. आइए एक नजर उन बल्लेबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने टी-20आई में सबसे तेज शतक जमाया है.

Cricket News - 2026-09-17T213121.875
1 / 6

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने महफिल लूट ली और अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शतकीय पारी खेली. उन्होंने टी-20आई में फुल मेंबर देशों में सबसे तेज शतकीय पारी खेल दी. अभिषेक शर्मा ने केवल 30 गेंदों में शतक ठोककर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंन रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. Rohit Sharma And Abhishek Sharma/ Image Source: ANI

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 30 गेंदों में शतक पूरा किया और अफगानी गेंदबाजों की हवा निकाल दी. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए महफिल लूट ली. अभिषेक अब फुल मेंबर देशों में सबसे तेज टी-20आई शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सभी दिग्गजों को एक झटके में पीछे छोड़ दिया है. Image Source: ANI

विज्ञापन

सिकंदर रजा

सिकंदर रजा3 / 6

टी-20आई में दूसरे सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज सिकंदर रजा हैं. उन्होंने 33 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी. ये पारी साल 2024 में उन्होंने गाम्बिया के खिलाफ खेली थी. हालांकि अभिषेक की पारी ने उन्हें को पछाड़ दिया. Image Source: ANI

फिन एलन

फिन एलन4 / 6

तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलन हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में 33 गेंदों में शतक पूरा किया था और सिकंदर रजा की बराबरी की थी. हालांकि अब वह नंबर-3 पर खिसक गए हैं. Image Source: ANI

विज्ञापन

डेविड मिलर

डेविड मिलर5 / 6

साउथ अफ्रीका के घातक बल्लेबाज डेविड मिलर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों में अपना टी-20आई शतक पूरा किया था. तब मिलर नंबर-1 की कुर्सी पर विराजमान हुए थे. हालांकि अब वह नंबर-4 पर पहुंच गए हैं. Image Source: ANI

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा6 / 6

लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम रोहित शर्मा का आता है. उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर की सरजमीं पर 35 गेंदों में शतक पूरा किया था. हालांकि अब वह पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं. अभिषेक की तूफानी पारी के आगे रोहित शर्मा पिछड़ गए हैं. रोहित ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर धमाल मचाया था. वह फिलहाल टी-20आई में भारत की ओर से सबसे तेज शतक ठोकने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. Image Source: ANI

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन