IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत ही आसानी के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला जीत लिया है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के ही अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना वाला है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने भले ही अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन ने सिर्फ 10 रन बनाकर बहुत ज्यादा निराश किया था. अगर वो दूसरे टी-20 मैच में भी फेल हुए तो उनका करियर पूरी तरह से खत्म हो सकता है.
खतरे में है संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले भी संजू सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठ रहे थे. जिसके बाद उन्होंने फाइनल, सेमीफाइनल और बेहद अहम मैच में लगातार 3 धमाकेदार और मैच विनिंग पारियां खेली. जिसके कारण ही वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे. हालांकि उस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद से ही सैमसन एक बार फिर फॉर्म में नहीं नजर आ रहे हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं आए थे.
---विज्ञापन---
अब एक बार फिर से ऐसा ही देखने को मिल रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी सैमसन बल्ले से सिर्फ 10 रन ही बना सके थे. ऐसे में अगर वो दूसरे टी-20 मैच में भी फेल होते हैं, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करने की मांग और भी तेज हो जाएगी. इसके अलावा तीसरे टी-20 मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह खेलने का मौका मिल सकता है. वैभव ने पिछली सीरीज में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था.
सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही खेलते हैं संजू सैमसन
टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल फॉर्मेट में संजू सैमसन सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में अगर वो टी-20 टीम से बाहर हो गए, तो उनका करियर ही लगभग खत्म हो सकता है. ऐसे में दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में सैमसन को अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा. सैमसन ने अगर दूसरे टी-20 मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेली, तो वो एशियन गेम्स 2026 में भी खेलते हुए नजर आएंगे.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: दूसरे टी-20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानिए इसके पीछे का कारण
एशियन गेम्स 2026 टीम इंडिया के लिए बेहद अहम मुकाबला होगा. अगर एक बार फिर से सैमसन ने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में रनों की बारिश की तो अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. हालांकि ऐसा होने से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में बैकअप सलामी बल्लेबाज के रूप में ही नजर आएंगे. कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल मुश्किल में नजर आ रहे हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टूट गया सचिन तेंदुलकर का पुराना कीर्तिमान
---विज्ञापन---