IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम को 3-0 से सीरीज में जीत मिली है. भारतीय टीम ने तीनों ही मैचों को एकतरफा अंदाज में जीता है. इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों ने सभी का दिल जीता है. इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम का भी मनोबल बढ़ा दिया है. एशियन गेम्स 2026 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर बहुत ज्यादा खुश होंगे.
अभिषेक शर्मा
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस टी-20 सीरीज में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. अभिषेक ने 3 मैचों में 76.33 की बेहद शानदार औसत से 229 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक ने 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 18 चौके और 22 गगनचुंबी छक्के जड़े. अभिषेक ने इस सीरीज में 1 शतक और एक ही अर्धशतक भी जड़ा. तीनों ही मैचों में अभिषेक ने अच्छा पारियां खेली है.
संजू सैमसन
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने पहले मुकाबले में निराश किया था, लेकिन उसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में शानदार पारियां खेली. संजू सैमसन ने 3 मैचों में 39 की औसत से 117 रन बनाए. इस दौरान सैमसन ने 180 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 चौके और 8 लंबे-लंबे छक्के जड़े. सैमसन ने सीरीज में 2 शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं. इसी के साथ उन्होंने एशियन गेम्स 2026 से पहले फॉर्म हासिल कर ली है.
ईशान किशन
शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन ने इस सीरीज में भी कमाल किया है. दलीप ट्रॉफी 2026 में 270 रनों की पारी खेलकर आए किशन ने पहले 2 मैचों में बहुत ही कमाल की पारियां खेली. किशन ने 3 मैचों में 45 की औसत से कुल 90 रन बनाए. इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट हालांकि 140.62 का ही रहा. किशन ने भी सीरीज में 9 चौके और 3 छक्के जड़े हैं. किशन ने भी अफगानी गेंदबाजों को जमकर परेशान किया.
नीतीश कुमार रेड्डी
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से सिर्फ 1 ही पारी खेली जिसमें सिर्फ एक रन बना सके. लेकिन गेंदबाजों में उन्होंने बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. रेड्डी ने 3 मैचों में कुल 9 ओवर फेंके. जहां पर उन्होंने 13.17 की बेहद शानदार औसत से 6 विकेट हासिल किया. नीतीश का स्ट्राइक रेट 9 का रहा. वहीं उनकी इकॉनमी रेट 8.78 की रही है.
ये भी पढ़ें: T20I में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक नंबर-1, टूट गया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह
स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले अर्शदीप सिंह आखिरी मैच में आराम कर रहे थे. लेकिन पहले दोनों मैचों में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह ने 2 मैचों में सिर्फ 10.80 की बेहद शानदार औसत से 8 ओवरों में कुल 5 विकेट हासिल किए. अर्शदीप का स्ट्राइक रेट इस दौरान 9.60 का रहा. वहीं इकॉनमी रेट 6.75 का रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर क्या बोले श्रेयस अय्यर? सीरीज के बाद किया खुलासा
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
30 secs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
25 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
26 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
59 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines