IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाने वाला है. टीम इंडिया पहले ही सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. जिसके बाद भी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें टिकी हुई है. टीम इंडिया इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा करके 3 स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. टीम के 3 स्टार खिलाड़ियों को आखिरी टी-20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता है.
जसप्रीत बुमराह
दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले 2 टी-20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन उन्हें तीसरे टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. जिससे एशियन गेम्स 2026 से पहले बुमराह को पूरा आराम मिल सके. मेगा इवेंट में जसप्रीत बुमराह की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. बुमराह की जगह तीसरे टी-20 मैच में यश ठाकुर को खेलने का मौका मिल सकता है. वो स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का साथ देते हुए नजर आएंगे. जिन्होंने पहले 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किया है.
---विज्ञापन---
अभिषेक शर्मा
स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले दोनों ही टी-20 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन अब उन्हें भी तीसरे टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट एशियन गेम्स 2026 से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चांस देना चाहती है. ऐसे में अभिषेक को ही बाहर बैठना पड़ेगा. संजू सैमसन ने पिछले मुकाबले में ही फॉर्म हासिल की है. ऐसे में उन्हें अगले ही मैच में बाहर नहीं बैठाया जा सकता है. अभिषेक अब सीधे एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
ईशान किशन
स्टार बल्लेबाज ईशान किशन भी लंबे समय से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 2 टी-20 मैचों में भी किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम मैनेजमेंट किशन को भी आराम दे सकती है. जिससे वो भी मेगा इवेंट से पहले पूरे फिट होकर खेले. किशन की जगह प्लेइंग 11 में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. सुंदर भी इस मुकाबले में खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे. इंजरी के कारण लंबे समय से भी सुंदर भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: वैभव IN, अभिषेक OUT… तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11
तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: क्या तीसरे टी-20आई मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
---विज्ञापन---