हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट

India vs Afghanistan T20I Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकती है. इस बीच टीम इंडिया सिलेक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन
टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल से करेगी अपने अभियान की शुरुआत (Image generated by AI)

Team India Squad for Afghanistan T20I Series: श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में मैदान पर उतरेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने वाली है और सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान हो चुका है और अब सबकी नजरें भारतीय टीम की घोषणा पर टिकी हैं. इसी बीच अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा, इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 3 सितंबर तक बैठक करके अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी. इसके बाद टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, सिलेक्टर्स अफगानिस्तान सीरीज के लिए एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई टीम को ही बरकरार रख सकते हैं.

विज्ञापन

इसका मतलब अफगानिस्तान सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे. उनके साथ वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा को टीम में बरकरार रखा जा सकता है. वरुण चक्रवर्ती पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उनकी टीम में वापसी हो सकती है. वहीं, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है.

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा मैच 15 सितंबर को और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे. बता दें कि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज की मेजबानी कर रहा है और टीम इंडिया पहली बार अपने घर पर ही बतौर मेहमान टीम खेलेगी.

विज्ञापन
  • पहला टी20 मैच – 13 सितंबर
  • दूसरा टी20 मैच – 15 सितंबर
  • तीसरा टी20 मैच – 17 सितंबर

ये भी पढ़ें- Women’s Asia Cup 2026: सिर्फ 7.5 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य, श्रीलंका ने दर्ज की T20I इतिहास की सबसे बड़ी जीत

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

ये भी पढ़ें- इमरान खान के लिए मोईन खान ने की भावुक अपील, साथी खिलाड़ियों से भी लगाई गुहार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola