हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने 11 रन बनाते ही बनाया बड़ा रिकॉर्ड, सहवाग के खास क्लब में हुए शामिल

IND vs AFG: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेल रही है. जहां पर बारिश के कारण ये मुकाबला सिर्फ 25-25 ओवर का ही खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया की बढ़त नजर आ रही है. इस मुकाबले में रोहित शर्मा रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. धर्मशाला में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने 24.5 ओवरों में 194 रन बनाए. 25 ओवरों में बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. इस दौरान टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया. 

रोहित शर्मा ने बनाया एक बड़ा रिकॉर्ड 

साल 2013 से रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजी की शुरुआत की थी. जिसके बाद आज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं. वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा के नाम अब बतौर सलामी बल्लेबाज 16010 रन बना लिए हैं. वीरेंद्र सहवाग ने बतौर सलामी बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 16119 रन बनाए थे. रोहित इस मामले में जल्द ही सहवाग को भी पीछे छोड़ सकते हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन श्रीलंका सनथ जयसूर्या ने बनाए हैं. जयसूर्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19298 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद क्रिस गेल ने 18867 रन बतौर सलामी बल्लेबाज बनाए हैं. तीसरे नंबर पर मौजूद डेविड वॉर्नर के नाम 18744 रन बनाए तो वहीं चौथे नंबर पर नजर आ रहे ग्रीम स्मिथ के नाम 16950 रन दर्ज हैं. नंबर 5 पर नजर आ रहे डेसमंड हेंस के नाम 16120 रन दर्ज हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, कप्तान फातिमा सना हुईं चोटिल

मैदान पर उतरते ही रोहित ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड 

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में जैसे ही दिग्गज रोहित शर्मा मैदान पर उतरे, तो उनके नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया था. रोहित अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे मुकाबला खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित की मौजूदा समय में उम्र 39 साल 44 दिन है. इससे पहले ये रिकॉर्ड वर्ल्ड कप 1983 को जीतने वाले स्टार ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ के नाम दर्ज था. उन्होंने 39 साल 36 दिनों की उम्र में अपना आखिरी वनडे मैच टीम इंडिया के लिए खेला था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गुरनूर बरार की धमाकेदार एंट्री, डेब्यू पर भारत के लिए कर दिया बड़ा कारनामा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola