हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: हार्दिक-विराट के बिना ऐसी नजर आएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! ये खिलाड़ी लेगा कोहली की जगह?

IND vs AFG: एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हरा दिया. जिसके बाद अब 13 जून से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस मुकाबले में टीम इंडिया बिना विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के उतरने वाली है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs AFG: भारतीय टीम 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाने वाला है. जहां पर टीम इंडिया बिना विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के खेलने वाली है. ऐसे में सभी की नजरें टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर टिकी है. सभी जानना चाहते हैं कि कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर किन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले मैच में मैदान पर उतरने वाले हैं. इसमें भी सबसे बड़ा सवाल विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का है. 

कौन लेगा हार्दिक पांड्या और विराट कोहली की जगह? 

धर्मशाला में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो सलामी बल्लेबाज के तौर पर कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज रोहित शर्मा की जगह पक्की है. वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह ईशान किशन को हेड कोच गौतम गंभीर मौका दे सकते हैं. किशन ने हाल के समय में टी-20 फॉर्मेट में नंबर 3 पर खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि सभी की नजरें नंबर 4 पर खेलने वाले उपकप्तान श्रेयस अय्यर पर रहने वाली है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल की जगह भी लगभग पक्की है. 

वहीं हार्दिक पांड्या की जगह हर्ष दुबे को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की जगह भी प्लेइंग 11 में लगभग पक्की नजर आ रही है. रेड्डी के ऊपर इस सीरीज में बड़ा दबाव होने वाला है. बात गेंदबाजी की करें तो कुलदीप यादव स्पिन विभाग को संभालते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को ही मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के लिए वर्ल्ड कप 2027 तक का सफर क्यों है मुश्किल? अश्विन ने बता दी वजह

टीम इंडिया की पहले मैच में संभावित प्लेइंग 11  

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में भी दिखा क्रेज, युवा स्टार को होटल में फैंस ने घेरा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola