---विज्ञापन---

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में भी दिखा क्रेज, युवा स्टार को होटल में फैंस ने घेरा

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. सूर्यवंशी के फैंस की गिनती दिन पर दिन अब बढ़ती जा रही है. टीम इंडिया के इस युवा स्टार का क्रेज अब श्रीलंका के होटल में भी देखने को मिला है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

वैभव सूर्यवंशी के बारे में मुख्य बातें

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के बाद से प्रशंसकों के पसंदीदा बन गए हैं।

आईपीएल के बाद, सूर्यवंशी इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं।

इंडिया ए टीम श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है।

प्रशंसकों का उत्साह और आगामी मैच

श्रीलंका में प्रशंसकों ने वैभव सूर्यवंशी को होटल में घेर लिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Pic Credit- X
---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशा सभी फैंस के फेवरेट बनते जा रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी कई युवा फैंस सूर्यवंशी के नाम की जर्सी पहनकर स्टेडियम में आते थे. आईपीएल खत्म होने के बाद सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए श्रीलंका के दौरे पर हैं. जहां पर वो श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज खेल रही है. इस दौरान सूर्यवंशी को फैंस ने श्रीलंका के होटल में घेर लिया था. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में दिखा क्रेज 

इंडिया ए की टीम श्रीलंका में है. जहां पर टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं. वहीं इस टीम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी नजर आ रहे हैं. हालांकि जब टीम अभ्यास के बाद होटल में लौट रही थी, उस समय कुछ फैंस खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे. हालांकि वो फैंस गायकवाड़ और तिलक के साथ फोटो लेने में उत्साहित नहीं थे, लेकिन जैसे ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहुंचे तो सभी फैंस ने उन्हें घेर लिया. जिसके बाद वैभव ने उन्हें फोटो दिया. इंडिया ए के लिए पहले मुकाबले में सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे. अब वैभव 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG:  यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन… दोनों में से किसे मिलेगा पहले वनडे मैच में खेलने का मौका?

First published on: Jun 10, 2026 10:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola