रोहित-कोहली के लिए वर्ल्ड कप 2027 तक का सफर क्यों है मुश्किल? अश्विन ने बता दी वजह

ICC ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप अगला एडिशन साल 2027 में होगा. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामिबिया इस ग्लोबल टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. अश्विन का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस को बरकरार रखना आसान नहीं होगा.

Rohit Kohli BCCI X

Rohit Sharma and Virat Kohli (X/@BCCI)

R Ashwin on Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की भारत के वनडे सेटअप में अभी भी अहम रोल है, लेकिन उन्होंने ये भी माना कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक का सफर मुश्किल हो सकता है क्योंकि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. ये दोनों सीनियर खिलाड़ी पहले ही T20I और टेस्ट क्रिकेट से हट चुके हैं, इसलिए अब उनके लिए सिर्फ 50-ओवर का फॉर्मेट ही इकलौता इंटरनेशनल कमिटमेंट है.

विज्ञापन

Ro-Ko के लिए सफर मुश्किल क्यों?

इन दोनों के भविष्य के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि मौजूदा लीडरशिप ग्रुप भारतीय क्रिकेटर्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने पर फोकस कर रहा है. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोहली और रोहित दोनों ने इस चुनौती का शानदार तरीके से सामना किया है. अश्विन ने कहा, ‘इस मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वे क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी पर ध्यान दे रहे हैं. वो युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में, उन दोनों पर थोड़ा दबाव भी है.’

विज्ञापन

कोहली की तारीफ

अश्विन ने कोहली के हाल के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व कप्तान भारत की योजनाओं में अभी भी एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, कोहली ने जबरदस्त वापसी की और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम योगदान दिया. अश्विन का मानना ​​है कि ये परफॉर्मेंस उस भूख और कमिटमेंट को दिखाते हैं जो कोहली को अगले वर्ल्ड कप साइकल तक एक अहम खिलाड़ी बने रहने में मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित का ख्वाब होगा पूरा?

पूर्व स्पिन ऑलराउंडर ने रोहित शर्मा की काबिलियत का भी सपोर्ट किया और कहा कि वो 50-ओवर के फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अश्विन ने कहा कि अपनी अचीवमेंट्स में वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी को एड की रोहित की ख्वाहिश उन्हें अपने इंटरनेशनल करियर को आगे बढ़ाने के लिए एक्सट्रा मोटिवेशन दे सकती है.

बैलेंस बनाने की अपील

अपनी बात खत्म करते हुए अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच सही संतुलन बनाने की गुजारिश की. उन्होंने जोर दिया कि कोहली और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी बहुत कीमती सलाह दे सकते हैं, खासकर मुश्किल विदेशी हालात में, जिससे उभरते हुए टैलेंट के साथ उनकी मौजूदगी भारत के लॉन्ग टर्म सक्सेस के लिए एक अहम फैक्टर बन सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ